कन्नौज, मार्च 6 -- कन्नौज। महीनों से वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 8 से 9 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वे स्वास्थ्य विभाग में अल्टरनेटिव वैक्सीन डिलीवरर समेत अन्य पदों पर कार्यरत हैं और नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन लंबे समय से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतें आ रही हैं। अल्टरनेटिव वैक्सीन डिलीवरर विजय मिश्रा ने बताया कि होली से पहले उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता से वेतन भुगतान को लेकर मुलाकात की थी। उस समय उन...