बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। तकनीकी कारणों से रोपवे का परिचालन आठ से 20 अप्रैल तक बंद रहेगा। प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि इस दौरान मरम्मत का काम कराया जाएगा। अगले महीने से मलमास मेला शुरू होने वाला है। इसमें भारी संख्या में पर्यटक राजगीर पहुंचते हैं। पर्यटकों को दिक्कत नहीं हो इस वजह से मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...