शामली, सितम्बर 6 -- शहर के श्री श्वेतांबर जैन स्थान मंदिर में आयोजित चातुर्मास कार्यक्रम में रविवार को नरेश मुनि गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को पर्युषण पर्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर से पर्युषण पर्व प्रारंभ होंगे। इस दौरान तप और आराधना के साथ 24 घंटे का अखंड जाप आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी लोगों से शामिल होने का आह्वान किया गया। प्रवचन के दौरान नरेश मुनि गुरुदेव ने कहा कि इस बार पर्युषण पर्व 18 दिनों तक चलेंगे। विशेष बात यह है कि इस बार श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाज मिलकर पर्व मनाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, प्रेम और आपसी सद्भाव बढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- पर्वाधिराज पर्युषण पर्व: आठ से 15 तक दिगंबर जैन भवन में होगा आयोजन सभी समान हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं है। उन्होंने पर्युषण पर्व के दौरान बाहरी आडंबर और श्रृं...