खगडि़या, अगस्त 23 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बिहार प्रभारी और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हटाने को लेकर जिलेवार कांग्रेस के समर्पित कांग्रेस जन, नेतागण और कार्यकर्ता आगामी 8 सितंबर को दिल्ली का रूख करेंगे। पूर्व सदर विधायक छत्रपति यादव ने शुक्रवार को कहा बिहार प्रदेश कांग्रेस वर्तमान दौर मे संक्रमणकाल से गुजर रही है और बिहार प्रभारी, सह प्रभारी और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिरमौर बना है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा डरो मत और स्लीपर सेल नेतागण पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है। समर्पित कांग्रेसजन सतर्क रर्हं। बिहार कांग्रेस में 2027 तक सदस्यता लागू है औ प्रदेश डेलीगेट एव जिला डेलीगेट निर्वाचित है। क्या कारण है संगठन चुनाव मे कांग्रेस संविधान को लागू नही किया गया? वर्ष 2025 चुनाव मे टिकट वितरण मे बडे पैमाने पर गडबडी हुई औ...