नई दिल्ली, जून 5 -- भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी काफी मजबूत है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के महत्वपूर्ण मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में टीम सही कॉम्बिनेशन तैयार करने की कोशिश करेगी। शनिवार से न्यू चंडीगढ़ में यह टेस्ट होने वाला है। आखिरी बार दोनों टीमों का टेस्ट में आमना-सामना 8 साल पहले हुआ था। तब भारत ने 2 दिन में ही मैच जीत लिया था। तब रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच थे और अब गौतम गंभीर। देखना दिलचस्प होगा कि क्या गंभीर के निर्देशन में टीम वैसा ही कमाल कर पाएगी। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है लेकिन टीम की दिशा तय करने के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण है।तब 2 दिन में ही खत्म हो गया था टेस्ट इन दोनों टीम के ...