नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में आठ साल की बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बच्ची के पिता ने अपने पड़ोसी पर बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। बदायूं के उघेती क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बच्ची के पिता सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। वह परिवार समेत कॉलोनी में किराये पर करीब पांच साल से रहते हैं। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह नवंबर की शाम करीब छह बजे उनकी आठ साल की बेटी को उसी मकान में रहने वाला युवक अपने साथ घर से ले गया था। बच्ची काफी देर तक घर नहीं ...