8 साल की बच्ची से 13 साल के भाई ने रेप किया, टॉफी का लालच देकर साथ ले गया था
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- बरला (अलीगढ़), संवाददाता: बरला क्षेत्र के एक गांव में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां आठ वर्षीय मासूम के साथ उसी के परिवार के एक नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। आरोपी बाल अपचारी है और किशोरी के रिश्ते का भाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे की है। पीड़िता की मां खेत में धान काटने व कृषि कार्य के लिए गई हुई थीं, जबकि पिता छर्रा स्थित एक दुकान पर हलवाई का कार्य करने गए थे। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान रिश्ते का भाई 13 वर्षीय किशोर बच्ची को टॉफी देने की बात कहकर घर के पास स्थित एक घेर में ले गया, जहां वारदात को अंजाम दिया। बच्ची खून से लथपथ हालत में रोते हुए बाहर निकली तो वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.