नई दिल्ली, अगस्त 19 -- महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सिंह गढ़ किले से एक मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पर घूमने के लिए आए एक परिवार से सिर्फ इसलिए मारपीट की गई, क्योंकि उनकी 8 साल की बच्ची ने हाफ पैंट पहन रखा था। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ-तौर पर दो गुटों के बीच में हाथापाई देखी जा सकती है। पुणे पुलिस के मुताबिक यह घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुणे पुलिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद कपड़ों को लेकर हुई मोरल पुलिसिंग के बाद शुरू हुआ। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक युवक और उसके साथियों ने घूमने के लिए आए एक परिवार से पूछा कि आखिर उनकी 8 साल की बेटी ने हाफ पैंट क्यों पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बेटी के साथ में मौजूद शख्स के भी हाफ पैंट में होन...