नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- बेल्जियम के लॉरेंट सिमंस ने महज 15 साल की उम्र में क्वांटम फिजिक्स में डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्राप्त कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। एंटवर्प विश्वविद्यालय में अपनी डॉक्टरेट थीसिस जमा करने के बाद लॉरेंट आधिकारिक रूप से दुनिया के सबसे कम उम्र के पीएचडी धारकों में से एक बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने वैज्ञानिक जगत को वर्षों से आश्चर्य में डाल रखा है। उन्हें 'लिटिल आइंस्टीन' भी कहा जा रहा है। वीटीएम न्यूज के अनुसार, लॉरेंट का मानना है कि वे शायद पीएचडी हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। यह उपलब्धि कई साल पहले शुरू हुए उनके सफर का प्रतीक है। 8 साल की उम्र में हाई स्कूल पूरा करना, 12 साल की उम्र में भौतिकी में बैचलर डिग्री और फिर रिकॉर्ड समय में मास्टर्स डिग्री हासिल करना। उन्होंने मीडिया को बताया कि इसके बाद मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.