कोच्चि, मार्च 18 -- केरल के एक शांत गांव में दबी हुई दुश्मनी ने अचानक ऐसा मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आठ साल पहले हुए एक विवाद की आग आखिरकार तब भड़क उठी, जब एक पूर्व सैनिक ने अपने पड़ोसी को गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व सैनिक उस पड़ोसी को अपने पिता की मौत का जिम्मेदार मानता था। दरअसल, हुआ यूं कि एर्नाकुलम जिले के अय्यमपुझा गांव में हाल ही में दोनों परिवारों के बीच सुलह की कोशिशें हुई थीं। स्थानीय चर्च के हस्तक्षेप के बाद माहौल सामान्य लगने लगा था। आरोपी पूर्व सैनिक कलामपरंबन पॉली अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त था। गांव वालों को लगा कि अब पुरानी दुश्मनी खत्म हो चुकी है लेकिन सोमवार शाम जो हुआ, उसने इस "शांति" को एक झटके में तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, 57 वर्षीय पॉली ने अपने पड़ोसी जोस को उस समय निशाना बना...