कानपुर, फरवरी 25 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के परीक्षा विभाग में पिछले आठ सालों के दौरान कार्यरत रहे बाबू व कर्मचारी पुलिस की रडार पर हैं। एडीसीपी ने बुधवार को विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक से मुलाकात कर पिछले आठ वर्षों के दौरान परीक्षा विभाग में काम करने वाले सभी बाबू व कर्मचारियों का रिकार्ड मांगा है। जिससे पुलिस बारीकी से जांच कर सके। वहीं, पकड़ी गई फर्जी मार्कशीट व डिग्री का भी जल्द सत्यापन कराने की तैयारी है। कमिश्नर की देखरेख में पुलिस ने कुछ दिन पहले फर्जी मार्कशीट व डिग्री बनाने वाले गैंग का खुलासा किया था। इसमें 900 से अधिक फर्जी डिग्री व मार्कशीट मिली थी। इसमें 357 फर्जी डिग्री व मार्कशीट छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की थी। पुलिस ने इनकी असलियत जानने और इस गैंग का विवि से जुड़ाव है या नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.