किशनगंज, जनवरी 1 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि (विनय कुमार अजय) कम उम्र, बड़े सपने और उससे भी बड़ी उपलब्धियां। किशनगंज के नन्हे सितारे युवान ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि उम्र कभी हुनर की राह में बाधा नहीं बनती। महज 8 वर्ष की आयु में युवान ने शतरंज, डांस, फैशन शो, क्रिकेट और अभिनय जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। उनकी उपलब्धियों पर आज न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा सीमांचल गर्व महसूस कर रहा है। 22 से 24 दिसंबर तक कोलकाता में आयोजित जूनियर बंगाल फैशन स्टार अवॉर्ड में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 200 से अधिक प्रतिभागियों को पछाड़कर युवान ने खिताब अपने नाम किया। यह जीत उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और मंच पर निखरे व्यक्तित्व का प्रमाण है। इससे पहले दिल्ली में आयोजित एनयूएफडब्लू नेक्सस यूनिवर्स फैशन वीक में उन...