बगहा, मार्च 28 -- श्रीनगर। बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बैरिया से शनिवार की दोपहर में छापेमारी कर 8 लीटर विदेशी शराब समेत एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर तधावा के रास्ते बैरिया की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत दरोगा दीपक कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । छापेमारी में पारन साह पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर छरकी निवासी पारन शाह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्...