नई दिल्ली, मई 1 -- 2 मई 2026 से ज्येष्ठ का महीना शुरू हो रहा है। इस महीने में पड़ने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दिन बजरंगबली की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। आमतौर पर ज्येष्ठ माह में 4 से 5 बड़ा मंगल पड़ता है, लेकिन इस बार ज्येष्ठ महीने में अधिकमास के दुर्लभ संयोग के कारण 4 या 5 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जो 5 मई से शुरू होकर 23 जून 2026 तक चलेंगे। यह दिन न केवल पवनपुत्र हनुमान की भक्ति का है, बल्कि यह अधर्म पर धर्म और अहंकार पर विनम्रता की विजय का भी संदेश देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्येष्ठ माह के में पड़ने वाला हर मंगलवार क्यों खास होता है। चलिए इसका महत्व जानते हैं। यह भी पढ़ें- कल से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ माह, जरूर करें ये 5 काम, मिलेगा सबसे बड़ा पुण्यक्यों खास है बड़ा मंगल? बड़...