चतरा, जून 8 -- लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के चुकु गांव की 20 वर्षीय गर्भवती महिला बैजंती देवी और उसके अजन्मे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो जाने से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने चतरा स्थित एक निजी अस्पताल मेदांता नर्सिंग होम पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चुकु गांव के टेका गंझू ने बताया कि उसकी पत्नी बैजंती देवी आठ माह की गर्भवती थी। उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे चतरा बस स्टैंड के समीप संचालित मेदांता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। मृतक के परिजन विनोद गंझु ने आरोप लगाया है कि महिला को एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया। कहा कि एक भाई के शरीर से रक्त लेकर बिना कोई आवश्यक जांच किये ही मरीज को चढ़ा दिया गया। रक्त चढ़ाने से पूर्व आवश्यक जांच के नाम पर 2500 ...