मुंगेर, फरवरी 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार की देर शाम नगर के मारवाड़ी टोला स्थित चैंबर सदस्य उत्तम केसरी के आवास पर चेंबर ऑफ कॉमर्स की हवेली खड़गपुर शाखा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर ने किया जबकि संचालन सुरेश कुमार कर रहे थे। बैठक में व्यवसायिक हितों के साथ उनकी समस्याओं पर प्रमुखता के साथ विचार और आगामी होली मिलन समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली के उपरांत आगामी 8 मार्च दिन रविवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित विवाह भवन में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।समारोह को सार्थक और सफल बनाने के लिए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में अनावश्यक रूप से जगह-जगह टोटो स्टैंड, ट्रकों की नो-एंट्री नियम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.