हरदोई, मार्च 7 -- हरदोई, संवाददाता। शासन की मंशा के अनुरूप मिशन रोजगार के तहत बेरोजगार महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 मार्च को एक दिवसीय पिंक रोजगार महाकुंभ का आयोजन प्रातः 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। इसमें महेन्द्रा फाइनेंस, हीरो कंपनी, अमेजन, जियो, फ्लिपकार्ट समेत लगभग 50 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में न्यूनतम हाईस्कूल उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी भाग ले सकती हैं। इस मेले के माध्यम से करीब 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 35,000 ...