लातेहार, मार्च 5 -- चंदवा प्रतिनिधि। आगामी 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन के बैनर तले महिला रैली व सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में यूनियन के प्रमोद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सरहुल मैदान, कुसुमटोली में सभा होगी। उन्होंने बताया आज भी समाज में महिलाएं शोषण, दमन, अत्याचार और उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं तथा उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर विशाल रैली व सभा का आयोजन किया गया है। प्रमोद साहू ने मजदूरों एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...