भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री सांवरिया ट्रस्ट की ओर से 8 मार्च को मिरजानहाट शीतला स्थान चौक स्थित ज्योति वाटिका में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि 8 मार्च रविवार को फाल्गुनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पुष्प वर्षा, छप्पन भोग, केसरिया होली, श्री श्याम ज्योत एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए महासचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक लडिया, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, रिंकू सरावगी, शोभा त्रिवेदी आदि जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...