लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। स्थानीय चीनी मिल की गोला इकाई ने पेराई सत्र 2025-26 को समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। चीनी मिल प्रशासन की ओर से मिल बंदी की पहली सूचना जारी करते हुए किसानों को अवगत कराया गया है कि मिल परिक्षेत्र में गन्ने की आपूर्ति काफी कम हो गई है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि अधिकांश किसानों का गन्ना समाप्त हो चुका है। मिल प्रशासन के अनुसार 13 फरवरी से मिल गेट पर खुली खरीद की जा रही है, इसके बावजूद बहुत कम मात्रा में गन्ना मिल तक पहुंच रहा है। ऐसे में जिन किसान भाइयों के पास अभी भी मिल को आपूर्ति के लिए गन्ना शेष है, वे अपना गन्ना 8 मार्च की शाम तक मिल गेट पर पहुंचाकर आपूर्ति कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...