8 महीने से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण, उग्र महिलाओं ने डेगची-बाल्टी लेकर पुल निर्माण स्थल पर किया जोरदार प्रदर्शन
बोकारो, जून 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति चालू करो, पुल निर्माण के दौरान तोड़े गए पाइप लाइन को दुरुस्त करो की, मांग को लेकर सदमा कला पंचायत के सरपंच टोला की महिलाओं ने मंगलवार को पुल निर्माण स्थल पर देगची और बाल्टी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि विगत 8 महीने से घोर पानी की किल्लत पैदा हो गई है, जिसके कारण इस भीषण गर्मी में पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद सड़क निर्माण कंपनी एन जी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से पेयजल का पाइप लाइन जोड़ने की दिशा में अब तक कोई पहल नही की जा रही है, जिसके कारण सरपंच टोला और बनिया टोला में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- उग्र महिलाओं ने डेगची-ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.