सीतामढ़ी, जनवरी 13 -- पुपरी। पुपरी मध निषेध थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 636 बोतल शराब के साथ आठ महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही से महिला तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मद्य निषेध पुलिस ने जैतपुर मुहल्ला व झझिहट गांव में छापेमारी कर 636 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ आठ महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान जैतपुर मुहल्ला निवासी राजेंद्र मुखिया की पत्नी फुल कुमारी देवी, सत्यनारायण मुखिया की पत्नी शचिया देवी, सुरज मुखिया की पत्नी सुनैना देवी, राम स्वरूप मुखिया की पत्नी इन्द्रा देवी, नथुनी मुखिया की पत्नी राजकुमारी देवी, किशुन देव मुखिया की पत्नी मिलिया देवी, भमहा निवासी भगवान दास की पत्नी रेणु देवी, झझिहट निवासी राम लोचन मुखिया की पत्नी फुल कुमारी देवी के रूप में की ग...