आगरा, अप्रैल 25 -- केंद्र सरकार द्वारा गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने और राष्ट्रीय एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए आगरा जनपद में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को 24 अप्रैल से 8 मई तक नि:शुल्क राशन मिलना शुरू हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल, कुल 35 किलो, दिया जा रहा है। पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल, कुल 5 किलो प्रति यूनिट, वितरित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...