कन्नौज, फरवरी 6 -- कन्नौज,संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में फरवरी महीने के लिए आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण आठ फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। योजना के तहत अन्त्योदय अन्न योजना कार्डधारकों को प्रति कार्ड कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। इसमें 14 किलोग्राम गेहूं, 11 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम बाजरा शामिल है। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट के अनुसार प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 2 किलोग्राम गेहूं, एक किलोग्राम चावल और दो किलोग्राम बाजरा शामिल है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह वितरण आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर किया जा रहा है, ताकि लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके। खाद्यान्न वितरण ई-पॉस मशीनों के मा...