धनबाद, फरवरी 9 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी में कोल ट्रांसपोटिंग कार्य कर रही खेमका कैरियर के साइड इंचार्ज अजय कुमार दुबे ने रविवार को बरोरा थाना में 8 नामजद समेत 13 हाइवा ऑनरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों पर मारपीट कर धमकी देते हुए, कोलियरी से लिंक साइडिंग के बीच चल रहे कोल ट्रांसपोटिंग कार्य बाधित करने का आरोप है। आरोपियों में रामजी चौहान, घनश्याम चौहान, बिजय चौहान, ब्रह्मदेव नोनियां, सुनील महतो, रामकिशुन शाह, मुन्ना चौहान, बैकुंठ शाह के साथ 5 अज्ञात है। एफआईआर के अनुसार मारपीट की घटना 7 फरवरी सुबह 7 बजे की है। मालूम हो खेमका कैरियर के अधीन कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे स्थानीय हाइवा के ऑनरों ने किराया बढोत्तरी की मांग को लेकर 2 फरवरी से बंदी किये हुए है। बंदी सातवें दिन रविवार को भी जारी है। इस बीच कंपनी प्रबंधन एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.