नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Rashifal Saturn Transit Shani Vakri 2026 : शनि की चाल का असर हर एक राशि पर पड़ता है। शनि ग्रह मेहनत, अनुशासन और कर्म के कारक माने जाते हैं। इस समय मीन राशि में शनि का गोचर हो रहा है। व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से शनि फल देते हैं। बस कुछ ही दिनों में शनि उलटी चाल चलना शुरू कर देंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, वक्री चाल में शनि का गोचर 27 जुलाई 2026 के दिन रात में 01 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो जाएगा। लगभग 138 दिन तक शनि वक्री चाल में गोचर करेंगे। शनि जब भी वक्री चाल में गोचर करते हैं तो उनका प्रभाव बढ़ जाता है। शनि के गोचर से कुछ राशियों पर नेगेटिव इफेक्ट भी देखने को मिल सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं शनि के उलटी चाल में गोचर से किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है - पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि के वक्री होने स...