नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Surya Gochar, Sun Transit 2026, सूर्य गोचर : सूर्य ग्रहों के राजा हैं। इस समय बुध और मायावी केतु के साथ सूर्य युति कर रहे हैं। सूर्य की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर कुछ- न कुछ प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छी खबर लेकर आता है तो कुछ राशि वालों के लिए यह मुश्किल समय का कारण भी बन सकता है। इस समय केतु के मघा नक्षत्र में सूर्य गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 अगस्त 2026 से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य गोचर करेंगे। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। इस नक्षत्र में ग्रहों के राजा सूर्य लगभग 13 दिनों तक विराजने वाले हैं। सूर्य के नक्षत्र गोचर करने से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। आइए पंडित जी से जानते हैं सूर्य के इस नक्षत्र गोचर करने से किन राशियों क...