नई दिल्ली, मई 23 -- मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में ऑल्टो दूसरी सबसे सस्ती कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपए है। हालांकि, अब कंपनी इसकी कीमत में बड़ा बदलाव करने जा रही है। दरअसल, कंपनी ने जून से अपनी कारों की कीमतों में 30,000 रुपए बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी मॉडल और वैरिएंट वाइज अलग-अलग इजाफा करेगी। मारुति ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई से लगातार पड़ रहे दबाव को बताया है। इसका असर मारुति ऑल्टो की कीमत पर भी पड़ेगा। बता दें कि नए GST 2.0 के बाद ऑल्टो की कीमतों में भारी कटौती हुई थी। ऐसे में जून के बाद इसकी एक्सपेक्टेड कीमतें कितनी हो सकती है, जानते हैं। यहां दिखाई गईं कीमतें कंपनी द्वारा बताए गए 30,000 रुपए की बढ़ोतरी के आधार पर बताई गई हैं। ये तय है कि कंपनी 30,000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं करेगी।...