नई दिल्ली, मार्च 27 -- बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड में माइक्रो फाइनेंस के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। अस्मिता माइक्रो फाइनेंस नामक कंपनी आठ दिनों में 500 से अधिक महिलाओं से करीब दो करोड़ रुपये वसूल कर फरार हो गई। कंपनी ने दो लाख रुपये के लोन का झांसा देकर प्रत्येक महिला से पांच हजार रुपये जमा कराए। 18 मार्च को कार्यालय खोलकर 26 मार्च को राशि खाते में भेजने का वादा किया गया था। तय तिथि पर भुगतान नहीं होने पर महिलाएं कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।मार्च में खुला कार्यालय, 25 की रात तक हुई वसूली पीड़ितों के अनुसार, सुपौल बाजार की खोरागाछी सड़क पर मुजफ्फरपुर निवासी राहुल सिंह नामक व्यक्ति ने गत 18 मार्च को कंपनी का कार्यालय खोलकर आकर्षक योजनाओं का प्रचार किय...