8 जुलाई को दो महीनों के लिए शिवाजी मैदान की लगेगी बोली
पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगरनिगम अंतर्गत शिवाजी मैदान के बंदोबस्ती के लिए 8 जुलाई को बोली लगेगी। यह बंदोबस्ती 20 जुलाई से 25 सितंबर 2026 तक रहेगा। 8 जुलाई के दिन शाम को नगर आयुक्त कार्यालय कक्ष में डाक प्रारंभ होगी। खुली डाक की न्यूनतम राशि पचासी लाख नब्बे हजार पांच सौ रुपए है । इसके आगे बोली लगानी होगा। साथ ही डाक वक्ता के बोली में 10 हजार रूपये का अंतर रखना होगा। मेला के दौरान किसी भी आकस्मिक दुर्घटना के लिए संवेदक जिम्मेवार होंगे। इसके साथ ही कई अन्य आवश्यक शर्ते रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.