कटिहार, फरवरी 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान टीम। कुरसेला नया हाट में लगी भीषण आग घटना के करीब 8 घंटे बाद पूरी तरह से नियंत्रण हो पायी। अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार चौधरी के अनुसार आग को पाने के लिए 6 बड़ी वाहन और पांच छोटी वाहन का प्रयोग किया गया। इसके बाद शाम करीब 7.30 बजे नया हाट कुरसेला में लगी आग को पूर्ण रूप से सुबह 3 बजे नियंत्रण पाया जा सका। उन्होंने बताया कि अब तक हुई विभागीय निरीक्षण में करीब 50 से अधिक बड़े दुकानों के जलने की संभावना है। वहीं छोटे दुकानों और टाटा व टीना के छत वाला दुकानों की संख्या 150 या 200 से ज्यादा हो सकता है। इधर, सदर एसडीओ प्रद्यूम सिंह यादव ने बताया कि कुरसेला में घटित अग्निकांड में पीड़ित दुकानदारों की दुकानों की संख्या का सर्वे किया जा रहा है। अभी तक सर्वे का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पूर्ण रूप से सर्...