नई दिल्ली, जून 25 -- खाने के साथ एक कटोरी दही लेना बहुत से लोगों की आदत होती है। ऐसे में बेहतर रहता है कि घर पर ही दही जमाई जाए। घर पर दही जमाना कोई मुश्किल काम तो नहीं है, लेकिन घर की दही अक्सर परफेक्ट नहीं जमती। या तो ये पतली रह जाती है या फिर पानी छोड़ देती है। कभी-कभी इसका स्वाद खराब हो जाता है और सबसे बड़ी बात की इसमें टाइम भी काफी लगता है। दही को सही से सेट करना है तो कम से कम 8-10 घंटे आराम से लग जाते हैं। ऐसे में ये ट्रिक आपके बड़े काम आने वाली है। इस तरीके से आप 10 मिनट में मार्केट जैसी गाढ़ी मलाईदार दही जमा सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ही सिंपल सी ट्रिक फॉलो करनी है, दही बिल्कुल थक्केदार और मलाईदार सी बनती है।10 मिनट में गाढ़ी थक्केदार दही जमाने का तरीकास्टेप 1: दूध को चलाते हुए उबाल लें दही जमाने से पहले दूध को उबालना सबसे जरूर...