अबूधाबी (यूएई) 13 अक्टूबर (एपी), अक्टूबर 13 -- सेदीकुल्लाह अटल के पहले टेस्ट शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 142 ओवर तक बल्लेबाजी की, जिसमें पांचवें और अंतिम दिन 92 ओवर खेले। इस दौरान टीम विपरित परिस्थितियों के बावजूद हार टालने में सफल रही। दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 132 रन के स्कोर से करने वाली अफगानिस्तान की टीम ने पांच और विकेट गंवाए लेकिन अंत तक संघर्ष करते हुए आठ विकेट पर 346 रन बना लिए और मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले बांग्लादेश ने शुरुआती चार दिनों तक मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा था। टीम ने पहली पारी में 106 रन की बढ़त हासिल की और फिर दूसरी पारी सात विकेट पर 372 रन बनाकर घोषित कर दी। 'प्लेयर ऑफ द मैच' लिटन द...