8 घंटे की पूछताछ में पवन खेड़ा ने उगले राज? असम पुलिस ने अब इस बड़े कांग्रेसी नेता को भेजा समन
नई दिल्ली, मई 19 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी पर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा राजनीतिक विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बाद अब असम पुलिस ने पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर शिकंजा कसा है। मामले की जांच कर रही असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुरजेवाला को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने सुरजेवाला को 23 मई को गुवाहाटी में जांच अधिकारियों के सामने हाजिर होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि इसी महीने पवन खेड़ा से हुई कई घंटों की पूछताछ के दौरान जो बातें सामने आईं, उसी के आधार पर सुरजेवाला को यह समन भेजा गया है। इस घटनाक्रम से असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तनातनी और तेज हो गई है।क्या है पूरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.