अमरोहा, अक्टूबर 5 -- UP News: यूपी के अमरोहा के रहरा एसओ और एसएसआई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, एक मुकदमे में पीड़ित महिला के पति और देवर को आठ घंटे अवैध हिरासत में रखने, मोबाइल छीनकर डेटा डिलीट करने और पति को आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के आरोप में रहरा थाना प्रभारी अमित सिंह तोमर और एसएसआई संदीप पंवार मुकदमा दर्ज करने का आदेश है। सीजेएम कोर्ट ने विवेचना करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सात दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है। मामला थाना क्षेत्र के गांव फरौटा की मढ़ैया का है। महिला निशा के मुताबिक, 9 मई को दोपहर करीब 12 बजे गांव के पुरुषोत्तम ने घर में घुसकर अभद्रता की थी। शिकायत करने पर उसी रात पुरुषोत्तम ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पेट में लात मारने से गर्भपात होने का भी आरोप है। इ...