कानपुर, फरवरी 26 -- प्रदेश के सभी अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को होगी। कानपुर की प्रवेश परीक्षा बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में सुबह 11 बजे से होगी। पात्र आवेदकों को प्रवेश पत्र का वितरण 28 फरवरी तक किया जाएगा। अटल आवासीय विद्यालय में निर्माण से जुड़े श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है, जहां सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम की पढ़ाई छात्र करते हैं। बीते माह एक जनवरी को कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। दोनों ही कक्षाओं में 140-140 सीटें हैं। इन सीटों पर 50-50 प्रतिशत सीटें छात्र और छात्राओं के लिए हैं। जिलों में श्रम कार्यालय पर बंट रहा प्रवेश पत्र अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों का प्रवेश वितरण 25 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 28 फरवरी तक चलेगा। कानपुर मंडल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.