उन्नाव, मार्च 11 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (सब-इंस्पेक्टर) और प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा 14-15 मार्च को होगी। इसके लिए जिले में 8 केंद्र बनाए गए हैं और सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। दो दिनों की परीक्षा चार पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि एक पाली में 2400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे कुल 9600 अभ्यर्थी जिले में परीक्षा देगें। बुधवार को एसएसपीजय प्रकाश सिंह, एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापकों की ब्रीफिंग यातायात पुलिस लाइन सभागार में हुई। एसएसपी ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सभी की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.