जौनपुर, सितम्बर 1 -- जलालपुर। क्षेत्र के ऐतिसिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में आठ कुंतल बर्फ का बना शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सोमवार को करीब आठ कुंतल बर्फ से भव्य शिवलिंग तैयार कर परिसर के परिक्रमा क्षेत्र में रखा गया। जहां पहुंचने वाले श्रद्धालु इसके दर्शन कर भावविभोर हो गए। शिवलिंग का स्वरूप देने में कलाकार एसएमपी, सौरभ निषाद, राम विलास, वीरू पटेल और आदित्य कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्माण में सोनू यादव, अजय कुमार, अनुराग यादव, शिव कुमार और आदित्य कुमार ने सहयोग किया। मुख्य पुजारी सोनू गिरी की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...