8 अप्रैल से 25वां ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स क्लस्टर टिहरी में
देहरादून, अप्रैल 6 -- देहरादून। टिहरी झील में आगामी 8 से 12 अप्रैल तक 25वें ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स क्लस्टर (पुरुष एवं महिला) का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का जिम्मा इस बार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री धामी आठ अप्रैल को इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आईजी मनु महाराज और डीआईजी मोहित चावला ने बताया कि यह आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में हो रहा है। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी वॉटर स्पोर्ट्स में हमेशा से अव्वल दर्जे की रही है। पिछले साल इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन भोपाल राज्य पुलिस द्वारा किया गया था। इस बार उत्तराखंड को यह गौरव प्राप्त हुआ है। आयोजन की कमान 1000 जवानों और 25 विशेष कमेटियों ने संभाल ली है जो पूरी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.