8 अक्टूबर को माड़र दक्षिणी पंचायत में होगी किसान पंचायत
खगडि़या, अक्टूबर 1 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि लिले के सदर प्रखंड अन्तर्गत माड़र रणखेत के मैदान में किसान महापंचायत होगी। किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए बिहार किसान मंच के नेता गांव गांव किसानों के बीच दौरा शुरू किया है। 2 अक्टूबर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर अमनी, सैदपुर, खिड़निया में बैठक को किसान नेता धीरेन्द्र सिंह टुडू, सूर्य नारायण वर्मा, अनिल यादव आदि संबोधित करेंगे। वही 3 अक्टूबर को बंगलिया, बभनगामा व जहांगीरा में किसान बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बिहार किसान मंच के चंदन कुमार ने गुरुवार को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.