नई दिल्ली, मई 27 -- भारतीय रेलवे तकनीकी पर्यवेक्षक संघ (IRTSA) ने 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी रिवीजन के नियमों में एक अनोखे बदलाव का प्रस्ताव रखा है। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सभी स्तरों के कर्मचारियों के लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर लागू करने के बजाय, अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर अपनाए जाएं। इस प्रस्ताव का उद्देश्य निचले, मध्यम और वरिष्ठ स्तर के कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर को अधिक संतुलित बनाना है। रेलवे कर्मचारियों के इस संगठन ने कुल पांच फिटमेंट फैक्टर प्रस्तावित किए हैं, जो 2.92 से लेकर 4.38 तक हैं। लेवल 1 से 5 तक के कर्मचारियों के लिए 2.92, लेवल 6 से 8 के लिए 3.50, लेवल 9 से 12 के लिए 3.80, लेवल 13 से 16 के लिए 4.09 और लेवल 17 से 18 के कर्मचारियों के लिए 4.38 का फिटमेंट फैक्टर सुझाया गया है। अगर...