नई दिल्ली, जुलाई 28 -- केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। इस इंतजार के बीच सरकार ने सदन में एक ऐसा अपडेट दिया है जिससे कई कर्मचारियों को झटका लग सकता है। आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि छठे वेतन आयोग (6th Pay Commission) के दौरान वर्ष 2006 से 2008 के बीच रिटाय हुए केंद्रीय कर्मचारियों को मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (MACP) योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने संसद में कहा कि यह योजना 1 सितंबर 2008 से लागू हुई थी, इसलिए इससे पहले रिटायर हुए कर्मचारियों पर इसे लागू करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के पास मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन का विकल्प होता है। इसके तहत कर्मचारियों ...