नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बदलाव पर चर्चा के बीच महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। कर्मचारी संगठनों ने 50% DA-DR को बेसिक सैलरी और पेंशन में मर्ज करने की मांग उठाई है। हालांकि, 8वें वेतन आयोग या केंद्र सरकार ने अभी इस मांग पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर आयोग की सिफारिशों पर टिकी है।22-23 अक्टूबर को मुंबई में बैठक 8वां केंद्रीय वेतन आयोग 22 और 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में बैठक करने जा रहा है। इससे पहले आयोग की बेंगलुरु बैठक 8 अक्टूबर को हुई थी। इन बैठकों में कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स के प्रतिनिधियों से सैलरी, पेंशन, भत्तों और सेवा शर्तों से जुड़े सुझाव लिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बेसिक पे, ग्रेड पे और पे ल...