नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। जयपुर में स्टेकहोल्डर्स की 2 दिन की बैठक के बाद 8वां वेतन आयोग 7 और 8 सितंबर को चेन्नई में कर्मचारी, पेंशनर संगठनों और अन्य हितधारकों से चर्चा करेगा। पिछली बैठक में लगभग सभी प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने मौजूदा 3% सालाना इंक्रीमेंट को बढ़ाने की मांग प्रमुखता से रखी थी। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि महंगाई और बढ़ते खर्च के मुकाबले 3% वार्षिक इंक्रीमेंट पर्याप्त नहीं है। अलग-अलग संगठनों ने इसे 5% से लेकर 7% तक करने का सुझाव दिया है। अधिकतर कर्मचारी संगठनों की मांग में 6% इंक्रीमेंट सबसे प्रमुख है, जबकि AINPSEF ने 7% की मांग की है। यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग: Rs.18000 का बेसिक पे हो जाएगा Rs.72000, समझें कैस...