नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित 8वां वेतन आयोग एक्शन मोड में है। वेतन आयोग की ओर से लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी में एक बैठक मुंबई में होने वली है। वेतन आयोग की लगभग हर बैठक में केंद्रीय सरकारी कर्मचारी यूनियंस 3 से ज्यादा के 'फिटमेंट फैक्टर' की मांग कर रहे हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिन तक चलने वाली मुंबई बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सरकारी कर्मचारी यूनियनों की उस मांग पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें वेतन और पेंशन को 3.8 के फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल करके संशोधित करने की बात कही गई है। कर्मचारी संगठनों की मांग के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर को गणना के आधार पर वास्तविक वेतन वृद्धि करीब 140 फीसदी बैठती है। बता दें कि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की थी।दो तरह से ...