नई दिल्ली, अगस्त 22 -- 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वेतन आयोग की सिफारिशें क्या होंगी, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फॉर्मूले को लेकर है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।2.0 फिटमेंट फैक्टर की चर्चा वैसे तो अभी तक 8वें वेतन आयोग ने फिटमेंट फॉर्मूले को तय नहीं किया है लेकिन 2.0 फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा जरूर हो रही है। अगर भविष्य में 2.0 फिटमेंट फॉर्मूला लागू होता है तो मौजूदा बेसिक पे गणित के हिसाब से दोगुना हो जाएगा। हालांकि, कुछ लोगों को ये लग रहा है कि केंद्रीय कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी भी दोगुनी हो जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।क्या है वजह? दरअसल, बेसिक पे सरकारी कर्मचारी की मासिक सैलरी का सिर्फ एक हिस्सा होता है। ग्रॉस पे में महंगाई...