नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग एक्शन मोड में आ चुका है। वेतन आयोग ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। बीते सप्ताह वेतन आयोग ने देहरादून में पहली बार बैठक की थी और अब दिल्ली में भी केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों के साथ बैठक होने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन अपनी डिमांड लिस्ट वेतन आयोग को सौंप रहे हैं। इसी कड़ी में फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन्स (FNPO) ने भी कुछ अहम डिमांड की है।क्या है डिमांड? वेतन आयोग से जो डिमांड की गई है उसके तहत पोस्टमैन की बेसिक सैलरी 1.12 लाख रुपये, 3.83 का फिटमेंट फैक्टर, ग्रामीण डाक सेवक को 8वें वेतन आयोग में शामिल करना है। इसके अलावा, 6% की सालाना इंक्रीमेंट भी एक बड़ी डिमांड है। FNPO की डिमांड लिस्ट में डाक सहायकों, सॉर...