नई दिल्ली, मार्च 19 -- DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) की गणना का तरीका एक बार फिर चर्चा में आ गया है। देश की प्रमुख कर्मचारी यूनियन अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) समेत कई संगठनों ने सरकार से मांग की है कि मौजूदा फॉर्मूला बदला जाए, क्योंकि यह आज के बढ़ते खर्चों को सही तरीके से नहीं दर्शाता। यह मुद्दा ऐसे समय उठा है जब 8th पे कमीशन ने अपने 18 सवालों वाले प्रश्नपत्र पर सुझाव देने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है।क्या है डिटेल दरअसल, DA कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी का अहम हिस्सा होता है, जिसे साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) में संशोधित किया जाता है। यह पूरी तरह महंगाई के आंकड़ों पर आधारित होता है। अभी DA 58% है (जुलाई 2025 से लागू), और जनवरी 2026 में इसके 60% या उससे ज्यादा होने की उम्मी...