नई दिल्ली, जनवरी 20 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार है। ये सिफारिशें लागू होने में 18 महीने से ज्यादा का समय लगेगा लेकिन इससे पहले ही कर्मचारी अपना कैल्कुलेशन कर रहे हैं। नए वेतन आयोग की सिफारिशों के केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रुप A, B, C और D के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं, पेंशनर्स की पेंशन में भी संशोधन किया जाएगा। बता दें कि फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही सैलरी का कैल्कुलेशन होता है।फिटमेंट फैक्टर का मतलब? फिटमेंट एक ऐसा गुणांक है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। उदाहरण के लिए 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिसके कारण 6वें वेतन आयोग में 7,440 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर 18,...