नई दिल्ली, मार्च 14 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के बीच इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा आठवें वेतन आयोग की हो रही है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पिछले साल आठवें वेतन आयोग का गठन किया था। वेतन आयोग के गठन के बाद अब 18 से 20 महीने में सिफारिशें लागू होंगी। यह वेतन आयोग ना सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर पर सिफारिशें देगा बल्कि भत्ते, पेंशन समेत अन्य सुविधाओं पर भी फैसला करेगा। केंद्रीय कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस बार सैलरी में 7वें वेतन आयोग से भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आइए समझते हैं। दरअसल, कर्मचारी संगठनों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग की तरह इस बार भी सैलरी स्ट्रक्चर को फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय किया जाएगा। संगठनों की चाहत है कि इसे बढ़ाया जाए ताकि कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इज...